ऊखीमठ बाजार को किया गया कंटेटमेंट जोन घोषित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। तहसील मुख्यालय में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच संक्रमित महिला की मौत के चलते प्रशासन व पुलिस ने नगर पंचायत के गांधीनगर व उदयपुर वार्ड से लगे बाजार क्षेत्र को मिनी कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहां के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करा दिए हैं। हालांकि व्यापार संघ ने बिना पूर्व सूचना के बाजार को बंद करने के निर्णय पर अपना आक्रोष जताया है। कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत होने के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बाजार क्षेत्र को मिनी कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया है। साथ ही सभी व्यापारिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है, दुकानें भी बंद कर दी हैं। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि पूरे क्षेत्र में व्यापारियों व अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही बाजार को खोला जाएगा। दूसरी तरफ व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने प्रशासन व पुलिस पर बिना पूर्व सूचना व व्यापारियों को बिना विश्वास में लिए ही बाजार को बंद कराने का आरोप लगाया है। कहा कि कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के कारण पहले ही व्यापार चौपट हो रखा है। इन दिनों नवरात्र व विवाह सीजन के कारण खरीदार भी बाजारों में पहुंच रहे थे। लेकिन प्रशासन ने बाजार को बंद करा दिया है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *