ऊखीमठ थाने में तैनात एसआई रोबिन सिंह का निधन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ थाने में तैनात उप निरीक्षक रोबिन सिंह बिष्ट का बुधवार रात निधन हो गया। उन्हें अचानक अपने निवास पर पेट दर्द एवं बेचैनी की शिकायत हुई जिसके बाद पुलिस के अन्य साथियों द्वारा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। मूल रूप से लैंसडौन के रहने वाले रोबिन बिष्ट ऊखीमठ में अपनी पत्नी से साथ रहते थे। जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य देहरादून में रहते हैं। बुधवार को देर सायं उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इस घटना के बाद पूरे ऊखीमठ क्षेत्र में माहौल गमगीन रहा। मिलनसार एवं स्वच्छ छवि के एसआई बिष्ट की कार्यशैली से सभी लोग बेहद प्रभावित थे। कई बार वह अपने निजी पैसों से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद भी किया करते थे। सौम्य, सरल और ईमानदार छवि के उप निरीक्षक रोबिन सिंह 2015 के बैच में उत्तराखंड पुलिस में शामिल हुए थे। वहीं घटना की जानकारी के बाद विधायक मनोज रावत, जिपं उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, प्रमुख श्वेता पांडे, एसडीएम वरुण अग्रवाल, तहसीलदार जेआर बधाणी, जिपंस विनोद राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्पवान, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द रावत, एसओ जहांगीर अली, दरोगा सुरेंद्र गैरोला, संयुक्त महामंत्री राजीव भट्ट, राजकुमार नौटियाल, युद्धवीर पुष्पवान, सतीश भट्ट, नवदीप नेगी, भूपेंद्र राणा, दीपक नेगी, सुभाष नेगी आदि ने दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *