Uncategorized

नगर पालिका के प्रयासों से महिलाओं ने बनाए 3 लाख के मास्क

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा गठित महिला समूह लगातार मास्क बनाने में जुटे हैं। पालिका की पहल पर महिलाओं को रोजगार दिलाने और आर्थिकी मजबूत करने के प्रयास रंग लाने लगे हैं। अभी तक नगर के महिला समूह द्वारा 3 लाख से भी अधिक के मास्क बेचे गए हैं।नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण एवं सामुदायिक संगठनकर्ता अनीता नौटियाल शुक्ला के सहयोग से नगर में विभिन्न महिला समूहों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा लॉकडाउन शुरू होने से ही मास्क बनाने का काम शुरू किया गया। महिला समूह ने अभी तक करीब 3 लाख रूपये से अधिक के मास्क बना दिए है जिन्हें, विभिन्न संस्थानों ने खरीदे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण ने नव ज्योति एवं शिव शक्ति महिला समूह को 77,950 के चैक वितरित किए। नगर पालिका अध्यक्ष ने महिला समूहों को आश्वासन दिया कि, नगर में महिला समूहों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में समूहों द्वारा जूट के बैग एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं को बनाने के लिए योजना बनाई जा रही है। उनकी आर्थिकी को बेहतर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!