अनियंत्रित डंपर ने मारी ट्रांसफार्मर व पोल में टक्कर, हादसा टला

Spread the love

-500 मीटर लाइन व आठ खंभे क्षतिग्रस्त,हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान
बाजपुर। ग्राम संतोषपुर में अनियंत्रित डंपर ने ट्रांसफार्मर व पोल में टक्कर मार दी, जिससे लगभग 500 मीटर लाइन व आठ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत प्रवाह बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर एसडीएम गुलशन बुलानी सहित विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और संबंधित डंपर चालक के विरुद्ध तहरीर दी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीओ गुलशन बुलानी ने पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देकर कहा कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे डंपर संख्या यूके 18सीए 1710 के चालक ने अनियंत्रित होकर ग्राम संतोषपुर में 11केवी विद्युत लाइन में स्थापित ट्रांसफार्मर व विद्युत पोलों में टक्कर मार दी। इससे आठ विद्युत पोल, करीब पांच मीटर विद्युत लाइन आदि क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में विभाग को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आर्पूित पूरी तरह से भंग हो गई है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची विभागीय कर्मचारियों की टीम ने लाइन को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। चालक द्वारा कट मारने के कारण हुआ हादसा: प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि लगभग एक वर्ष से मार्ग का कार्य चल रहा है, जिसके चलते डंपर चालक द्वारा तेजी से कट मारने के कारण हादसा हुआ है। इस दौरान बंद केबिल लाइन होने की वजह से घरों के आसपास गिरी लाइन से हादसा नहीं हो पाया। हादसे की सूचना ग्रामीण इंदरजीत सिंह ने ऊर्जा निगम को देकर लाइन कटवाई। बताया जा रहा है कि चालक को करंट का झटका लगा है, लेकिन ग्रामीणों के जुटने से पहले ही चालक-परिचालक वहां से भाग निकले और कुछ समय बाद ही डंपर को भी निकाल ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *