बेरोजगार युवाओं ने निकाल र्केडल मार्च

Spread the love

पिथौरागढ़। पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर बेरोजगार युवाओं ने र्केडल मार्च निकाला। उन्होंने पेपर लीक को सरकार की नाकामी बताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की। नगर के शहीद चौक में बीते रोज देर शाम व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में बेरोजगार युवा एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक होने पर विरोध-प्रदर्शन कर र्केडल मार्च निकाला। शहीद चौक से शुरू होकर र्केडल मार्च बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस शहीद चौक पहुंची। यहां बेरोजगार युवाओं ने सभा कर कहा कि उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लगातार भर्ती परीक्षाओं में धांधली होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। कहा युवा नौकरी के सपने लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उनके सपनों को इस तरह चकनाचूर किया जा रहा है। युवाओं ने सरकार से भ्रष्टाचार विरोध कानून अध्यादेश के माध्यम से शीघ्र लागू करने, आगामी होने वाली परीक्षाओं के लिए एक विशेष निगरानी तंत्र बनाए जाने की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार रूपी र्केसर को जड़ से समाप्त करने को कहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने कहा पेपर लीक होना सरकार की नाकामी और लापरवाही को दर्शाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *