केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया म्यूजिकल फाउंटेन और युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया हल्द्वानी जेल रोड तिराहे पर सौंदर्यीकरण के लिए 72़27 लाख रुपये से निर्मित म्यूजिकल फाउंटेन और युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रतिमा का अनावरण । इस दौरान सीएम की घोषणा के अनुरूप जेल रोड तिराहे का नाम बदलकर ‘स्वामी विवेकानंद तिराहा किया गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में अजय भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी में पीएम मोदी की 2000 करोड़ की योजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। जिससे शहर की खूबसूरती को चार चांद लगेंगे। मेयर ड. जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि सरकार के निर्देश पर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए चौराहों को चौड़ा करने पर नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इस क्रम में म्यूजिकल फव्वारा, स्वामी विवेकानंद की मूर्ति और आई लव हल्द्वानी सेल्फी प्वाइंट का निर्माण भी किया गया है। इस मौके पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या, साकेत अग्रवाल, ड़ अनिल कपूर डब्बू, हेमंत द्विवेदी, तरुण बंसल, चतुर सिंह बोरा, जितेंद्र मेहता, पार्षद रवि जोशी, राजेंद्र जीना, दिवाकर श्रोत्रिय, चंदन बिष्ट, राहुल झिंगरान, शांति भट्ट, प्रतिभा जोशी, मोहन पाठक, नीरज बिष्ट, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेटाचा सिंह, ईई लोनिवि अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *