उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष ने ग्रामीणों से मांगा सहयोग

Spread the love

नई टिहरी। चंबा ब्लक के थान बमुंड गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों का उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने लोगों से इसी तहर आगे भी सहयोग देने की अपील की। थान बमुंड के ग्राम प्रधान राम चंद्र बिष्ट ने बताया भाजपा के कुछ लोगों द्वारा जनता के बीच उनके भाजपा में शामिल होने की झूठी खबर फैली जा रही है, जो पूरी तरह से निराधार है। कहा भाजपा जनप्रतिनिधियों की कोरी घोषणाओं के कारण उन्होंने कुछ माह पूर्व भाजपा को छोड़ दी थी। कहा वह आज उजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। वह आगे उजपा के बढ़चढ कर कार्य करेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, अनंत राम बहुगुणा, आनंदी नेगी, बलबीर पंडीर, पूरण चंद रमोला, अनीता भंण्डारी, क्षेपंस संजय रावत, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धनवीर पुरुषोड़ा, अरविंद मखलोगा, रविन्द्र रावत, विनोद भट्ट,रंजना बिष्ट, रोशनी देवी, यशवंत बिष्ट, विशाल सिंह बिष्ट, सुरेश डोभाल, भूपेन्द्र भट्ट, अनिल कुमार, अरविंद मखलोगा, प्रदीप मखलोगा, विजय नेगी, धीरेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *