उत्तराखंड

पूर्व विधायक नेगी ने ग्रामीणों से किया संवाद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रतापनगर के भदूरा पट्टी के ग्राम आबकी, मंजखेत, खिट्टा, खलड़गांव व गल्याखेत पहुंचकर कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आएं। उन्होंने भाजपा पर प्रदेश को छलने का आरोप लगाया। इन दिनों पूर्व विधायक विक्रम नेगी प्रतापनगर की विधानसभा के गांवों में भ्रमण कर रहे हैं। गांवों में जाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। ग्रामीणों से संवाद करते हुए नेगी ने कहा कि भाजपा की जुमेलबाजी को समझें। भाजपा ने प्रदेश की जनता को मात्र भ्रमित करने का काम किया है। भाजपा सरकार के नेता देश के प्रतिष्ठित संस्थानों को पूंजीपतियों को बेचकर लाभ देने का काम कर रहे हैं। गरीबों की ओर इस सरकार को कोई ध्यान नहीं हैं। गरीबों को बेरोजगारी व महंगाई की मार झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिसके चलते पहाड़ के युवा पलायन को मजबूर हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं को छला जा रहा है। भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। कहा कि कांग्रेस के प्रदेश में विकास के लिए हमेशा तत्पर रही है। इसलिए विकास के लिए कांग्रेस का साथ दें। भ्रमण में खुशाल सिंह नेगी, मैथाव सिंह नेगी, बलबीर सिंह, पिचपन सिंह, दिनेश सिंह, सोबन सिंह, उम्मेद सिंह, विनोद रावत, भगवान सिंह रावत, मनीष कुकरेती, रमेश, अर्जुन सिंह, नत्था सिंह, दयाल सिंह, शिवराज सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!