जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पखवाड़ा पर राजकीय इंटरमीडिएट कालेज एकेश्वर के विद्यार्थियों ने एकता मार्च निकाला। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश व समाज सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
एकता मार्च राजकीय इंटर कालेज एकेश्वर बाजार से होते हुए बड़ोली, बांटाबाड़ी तक निकला। प्रधानाचार्य राजेश कुमार राय ने कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता स्थापित करने में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का बड़ा योगदान रहा है। उन्हें समाज को बेहतर राह देने का कार्य किया। इस मौके पर सुधाकर डोबरियाल, राहुल शर्मा, सुनील खत्री, विकास, रमाशंकर डिमरी, देवेंद्र, पूजा आदि मौजूद रहे।