जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से विकासखंड एकेश्वर में संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमारखाल प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट कालेज नौगांवखाल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रौतेला व ब्लाक प्रमुख पंकज बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और इसका प्रचार-प्रसार होना आवश्यक है। खंड संयोजक गणेश पसबोला ने कहा कि संस्कृत राज्य की द्वितीय भाषा है व संस्कृत हम सभी की पहचान है। इस दौरान संस्कृत नाटक प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमारखाल प्रथम व इंटर कालेज इंदिरापुरी द्वितीय रहे। समूह गान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नौगांवखाल प्रथम, जनता इंटर कालेज कमलपुर द्वितीय व जनता इंटर कालेज सुरखेत तृतीय रहा। समूह नृत्य में संस्कृत विद्यालय चैधार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी व जनता इंटर कालेज कमलपुर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। संस्कृत आशुभाषण में संस्कृत विद्यालय चैधार प्रथम व इंटर कालेज इंदिरापुरी द्वितीय रहा। श्लोक उच्चारण में जनता इंटर कॉलेज सुरखेत प्रथम, संस्कृत विद्यालय चैधार द्वितीय व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी तृतीय रहा। इस मौके पर जिला संयोजक रोशन गौड़, प्रधानाचार्य महेंद्र रौतेला, मनोज गुसांईं, विमल बिडालिया, तृप्ति बडोला, अजय घनशाला, कालिका डोबरियाल, राधेश्याम नैथानी, संगीता रावत, संजय कुमार, अमित सुंदरियाल, राजेश कुमार, यशवंत चौहान, प्रभात जोशी आदि मौजूद रहे।