स्कूली बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंटर कॉलेज जखेटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहाड़ी द्गड्या की ओर से स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कोई भी कार्य बड़ा नहीं होता। मेहनत व ईमानदारी से लक्ष्य तय कर हर मंजिल को आसानी से हासिल किया जा सकता है। कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी अपना योगदान देना चाहिए। अभियान के दौरान गरीब व असहाय परिवार के बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस, जूते सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई। साथ ही गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिकी मदद भी दी गई। सदस्यों ने कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा मिल सकें इसके लिए हम सभी को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। कहा कि समिति की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर बच्चों की मदद की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *