विज्ञान प्रदर्शनी में दिया वैज्ञानिक सोच का परिचय

Spread the love

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार में आयोजित की गई विज्ञान प्रदर्शनी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।
आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बड़थ्वाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों में अच्छी सोच संस्कार का विकास एवं उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाना शिक्षकों का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। कहा कि शिक्षक ही निर्धारित करता है कि समाज कैसा होगा। विस अध्यक्ष ने ऐसे आयोजनों को युवा पीढ़ी की जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार के प्रदर्शन का उत्सव बताया। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 15 विकासखंड़ों के 400 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसांई ने कहा कि विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के मार्डल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित चंद, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डा. सुरेंद्र सिंह खंड, प्रधानाचार्य बबीता ध्यानी, अनिल गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, लखपत राज खुगशाल, उमाकांत कुकरेती, असलम अंसारी, गिरीश खर्कवाल, नागेंद्र चौहान, मनोज रावत, महेन्द्र सिंह राणा, पूनम, सीतांशु खुगशाल, दीपक नेगी, हिमांशु केष्टवाल, अभय, अम्बेश पंत, बिजेन्द्र बिष्ट, बिजेन्द्र तोमर, संजय रावत, जगमोहन गुसांई, सतेन्द्र रावत, भूपेन्द्र नेगी, मनमोहन चौहान, कपिल अग्रवाल, उमेश कुमार वर्मा, अंकित काम्बोज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परितोष रावत, रश्मि रावत, परीक्षा भंडारी व कविता बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *