सड़क पर मिला अज्ञात शव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल के देवप्रयाग थाना अंतर्गत 03 सितम्बर को रामकुंड पुल पूर्वी किनारे सड़क पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। शव की मौके पर काफी प्रयासों के बाद शिनाख्त नहीं हो पाई, जिनकी उम्र लगभग 60-65 वर्ष है। थाना देवप्रयाग द्वारा उक्त शव को पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी मोर्चरी में नियमानुसार 72 घण्टे शिनाख्त हेतु रखा गया है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे। थाना देवप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया की देवप्रयाग के पूर्वी किनारे पर बाह बाजार की ओर सड़क के किनारे यह शव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *