नहर से अज्ञात युवक का शव मिला

Spread the love

नैनीताल। हल्दूचौड़ की सोयाबीन फैक्ट्री के निकट नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को हल्द्वानी मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। हल्दूचौड की सोयाबीन फैक्ट्री के निकट नहर में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे क्षेत्रवासियों ने एक शव को देखा। चौकी पुलिस हल्दूचौड़ को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी जयदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर हल्द्वानी स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने मौके की बारीकी से जांच की। चौकी प्रभारी ने बताया कि लगभग 35 वर्षीय युवक का शव नहर से मिला है। अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कांस्टेबल रमेश गोस्वामी किशन नाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *