आईटीबीपी के वाहन में लगी आग, सामान जलकर

Spread the love

चम्पावत। पिथौरागढ से लोहाघाट यूनिट का सामन ला रही आईटीबीपी के वाहन में घाट-बाराकोट रोड के पास आग लगने से वाहन में रखा सामान राख हो गया है। लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शुक्रवार को करीब 12रू30 बजे पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रही केंटर संख्या सीएच 01 जीए 0476 में बाराकोट के पास दीप होटल के पास अचानक आग लग गई। वाहन में से अचानक धुंवा उठता देख चालक ने वाहन को रोका तो आग की लपटें निकल रही थी। अलवेदर रोड का कार्य कर रही आरजीबीएल कंपनी ने आग लगते देख पानी के केंटर से आग को बुझाया और र्केटर में रखा सारा सामान बाहर निकाला गया। आग के विकराल रुप से वाहन में रखे बक्शे, बिस्तर, गैस सिलेंडर, बैटरी, चारपाई, तिरपाल, टेंट, खाने का समान चावल, आटा, दाल आदि सामान आग लगने से जलकर खराब हो गया है। आग बुझाने के चलते आईटीबीपी के एक हिमवीर का हाथ भी चोटिल हुआ। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने भी बाराकोट की ओर प्रस्थान किया। मरोड़ा खान के पास पहुंचने पर आग बुझा लिए जाने की सूचना पर दमकल कर्मी वापस आ गए। एसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वाहन में आग बेटरी में शार्ट सर्किट से लगने का मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *