उपनल कर्मियों ने मांगा प्रोत्साहन राशि भत्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड पेयजल निगम में उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री से प्रोत्साहन भत्ता दिये जाने की मांग की है। पेयजल निगम के उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश चन्द्र भट्ट ने सैनिक कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर जल्द कार्मिकों की मांग पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सैलरी बढ़ोतरी का शासनादेश भी जारी हुआ था, किंतु अभी तक कुछ भी कार्यवाही नहीं हो पायी है। कहा कि पेयजल निगम के कुछ कार्यालय ऐसे भी जहां प्रोत्साहन भत्ता कर्मचारियों को नहीं मिला है। जिससे उपनल कार्मिकों को हर माह दो से पांच हजार का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सैनिक कल्याण मंत्री से जल्द कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *