उपनल कर्मियों ने की वेतन भुगतान की मांग

Spread the love

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कलेज के उपनल कर्मचारियों ने वेतन जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए जल्द वेतन का भुगतान कराने की मांग की। शुक्रवार को मेडिकल कलेज के फार्मोकोलजी विभाग में पत्रकार वार्ता हुई। इस दौरान उपनल कर्मचारी समिति के अध्यक्ष पीएस बोरा ने कहा कि वर्ष 2021 में विभिन्न मांगों को लेकर 600 कर्मचारी 78 दिन तक हड़ताल पर रहे। उस समय सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों को हड़ताल की अवधि का वेतन देने का आश्वासन दिया था। अब तक कर्मचारियों को हड़ताल का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। समिति संरक्षक संजय कुमार पांडे ने कहा कि उपनल कर्मचारियों ने कोरोना काल में बिना हिच काम किया था। अब दोबारा कोरोना की लहर आ रही है। ऐसे में सरकार कर्मचारियों ने किसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद न रखे। वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव मनीश तिवारी, सदस्य राजेंद्र सिंह राणा, मीना गुप्ता, उमा अडानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *