उपनल कर्मियों को पिछले छह माह से नहीं मिला है वेतन 

 

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : उपनल कर्मियों ने छह माह से वेतन नहीं मिलने पर दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि पूर्व में आश्वासन के बाद भी शासन-प्रशासन कर्मियों की समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है। यदि जल्द वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगे।

शुक्रवार को कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। कहा कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन में तैनात उपनल कर्मियों को छह माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों व उनके परिवार के समक्ष आर्थिक परेशानी खड़ी होने लगी है। सबसे अधिक समस्या किराये के कमरों में रहने वाले कर्मचारियों को हो रही है। नवंबर 2023 में जब वन भवन मुख्यालय देहरादून में संघ ने कार्य बहिष्कार किया तो उन्हें जल्द वेतन देने का आश्वासन दिया गया। लेकिन, अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रदेश के कई अन्य प्रभागों में भी यही समस्या बनी हुई है। यदि पांच दिन के भीतर वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक देवेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप जुयाल, प्रदीप भदूला, मोनिका, ऋषिपाल, पूजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *