Uncategorized

उपजिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा की जा रही 31 मार्च को हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जॉच

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। तहसील चमोली के अन्तर्गत दुर्मी में पितृधार तोक के निकट 31 मार्च को अपराह्न लगभग 2 बजे एक बुलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-2040 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस वाहन में चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे। जिसमें 03 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल तथा 08 व्यक्ति सामान्य घायल हो गए थे। गम्भीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को हायर सेन्टर श्रीनगर रेफर किया गया था। जिसमें से घायल व्यक्ति रघुनाथ सिंह उम्र 45 पुत्र सुलभ सिंह ग्राम ईराणी की मृत्यु हुई है। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जॉच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा की जा रही है। जॉच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली अनिल चन्यिाल ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति तत्काल सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली में दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!