उत्तराखंड

उपपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग, विधानसभा, मुक्त विश्वविद्यालय आदि में हुई भर्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ धरना दिया और पुतला फूंका। लखनपुर क्रांति चौक में मनमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव लालमणि के संचालन में धरना दिया गया। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि भाजपा के राज में नियमों को ताक पर रखते हुए अपने नातेदार, रिश्तेदारों को नौकरियों पर रखा गया है। सरकार घोटालों की न्यायिक जांच कराने के बजाय लीपापोती में जुटी है। भाजपा-कांग्रेस को एक ही सिक्के का पहलू बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने अपने कार्यकाल में जमकर लूटपाट की। इसलिए भ्रष्टाचार में डूबी दोनों पार्टियां एक दूसरे को बचा रही हैं। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की शीला शर्मा ने नौजवानों से भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर आकर विरोध करने का आह्वान किया। राज्य आंदोलनकारी नवीन नैथानी, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के रवि, सुमित्रा बिष्ट ,पीतांबरी रावत, चिंताराम, गोपाल असनोड़ा, किरण आर्य, मोहन सजवान, एसआर टम्टा, सुनील, शिवेन्द्र, फूलों देवी, चंपा देवी ,धनो देवी, मनिया देवी, गोमती देवी ,तारा देवी, राधा शर्मा, उम्मेद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!