सावधानी पूर्वक करें इंटरनेट का उपयोग

Spread the love

थान सिंह रावत महाविद्यालय धुमाकोट में आयोजित की गई कार्यशला
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने छात्रों से सावधानी पूर्वक इंटरनेट का उपयोग करने की अपील की। कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध तेजी से बढ़ता जा रहा है।
सोमवार को महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस ने छात्र- छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम,मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र अपने साथ होने वाले अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ की घटना को किसी भी तरह नजर अंदाज न करें। अपने साथ होने वाले किसी भी तरह की अपराधिक घटना की सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाना या कोतवाली में करें। कहा कि छात्र नशे से दूर रहकर अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान दें। पुलिस ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए छात्रों से सहयोग की भी अपील की। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल- 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *