उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

Spread the love

नैनीताल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामसभा सौनजाला कोटाबाग में हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण महिलाओं के साथ रीडिंग मेले का आयोजन किया गया। इसमें विधायक प्रतिनिधि विकास भगत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान विकास भगत ने विगत 1 वर्ष में विभिन्न समाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुशीला आर्य, बसंती देवी, उमा नेगी, प्रभा रौतेला, अंजू देवी, लीला देवी को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राउप्रावि सौनजाला के प्रधानाध्यापक देशराज ने की। रीडिंग मेले में स्कूली बच्चों सहित अभिभावक व महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जोगा सिंह मेहरा, हरीश ढौंढियाल, जगदीश गिरी, शुभम बधानी, मोहन पांडे, तनुजा बिष्ट, प्रभा नेगी, उमा नेगी, कमल बोहरा, शिवम पांडे, चंदू सनवाल अन्य लोग मौजूद रहे। इधर, बाल विकास परियोजना विभाग कोटाबाग द्वारा ब्लॉक मुख्यालय में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल ने किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी भाग्यवंती पांडे ने महिलाओं के लिए विभागीय व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सुपरवाइजर नीरू पांडे, प्रधान संगठन अध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, महिला समूह प्रबंधक सरस्वती जोशी, प्रभा पांडे, लीला देवी, नीरज लोहनी, मनोज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *