Uncategorized

पुलिस कार्यालय में सेनेटरी पैड मशीन का हुआ शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की धर्मपत्नी अलकनन्दा अशोक अध्यक्षा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की धर्मपत्नी निकिता अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में महिला पुलिस कर्मियों के लिए सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन किया गया। इस मशीन से 5 रुपए में महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस कर्मियों की महिलाओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सैनेटरी पैड मशीन महिला पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं, जो काम के दौरान महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारिरिक और मानसिक समस्याओं से दूर रखने में मदद करेगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन रतूड़ा में जाकर पुलिस कर्मियों के बच्चों व पत्नियों के साथ केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!