महान विभूतियों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी होनी जरूरी

Spread the love

वीर पुरिया नैथाणी राइंकॉ पुरियाडांग के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में बुधवार को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, भारत सरकार के निदेशक व भाजपा के राष्ट्रीय नेता बीरेंद्र जुयाल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से उत्तराखंड राज्य की वर्तमान दशा एवं चुनौतियों पर सीधा संवाद किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान हाजिर-जवाबी में निपुण छात्र-छात्राओं को वंदे मातरम की कैप और नकद पुरस्कार राशि भेंट की गई।


बीरेंद्र जुयाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें आसानी से प्राप्त नहीं हुआ, इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। इस राज्य के निर्माण के लिए कई महिलाओं और युवाओं ने अपनी शहादत दी, तब जाकर उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है। किस प्रकार उत्तराखंड राज्य हमें मिला, इसकी जानकारी प्रत्येक छात्र को होनी चाहिए। आज राज्य बनें 26 साल हो गए, लेकिन नई पीढ़ी को अपने राज्य और उसमें जन्मी महान विभूतियों के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महान विभूतियों के बारे में भी प्रत्येक युवा पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। सरकार समय-समय पर युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है। इस मौके पर पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगमोहन डांगी, वर्तमान पीटीए अध्यक्ष हिमानी भंडारी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता बालम सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *