लक्की रुडोला का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी के रासी स्टेडियम में आयोजित जनपदीय स्तरीय शीतकालीन प्रतियोगिता (गढ़देवा) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में 15 ब्लॉकों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। राजकीय इण्टर कॉलेज दिउसी छात्र लक्की रुडोला ने पिछला रिकॉर्ड तोड़कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।


800 मीटर दौड़ में कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज दिउसी छात्र लक्की रुडोला ने प्रथम स्थान हासिल करके इतिहास रचा। लक्की का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लक्की ने विकास खंड कल्जीखाल ही नहीं पट्टी मनियारस्यूं, राइका दिउसी एवं दिउसी गांव तथा थापला गांव का नाम रोशन किया। सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने लक्की रुडोला और वीर अर्जुन चौखाली व्यायाम शिक्षक को बधाई दी एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *