श्रीनगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सेवा संकल्प कार्यक्रमों के तहत भाजपा की ओर से सेवा ज्योति पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर गोला बाजार, काला रोड और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और उनके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर मेयर आरती भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, प्रमिला भंडारी, विनय घिल्डियाल, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *