गढ़भोज में पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़भोज दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रामलीला मैदान में गढ़भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरोला समाज ने पारंपरिक गढ़भोज की रसोई तैयार की। बड़ी संख्या में लोगों ने पारंपरिक तरीके से जमीन पर बैठकर पत्तलों में पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी लोगों को भोजन परोसा। गढ़भोज के लिए खंडाह, गिरगांव और फरखेतू से सरोला पंडित पहुंचे थे। उन्होंने भड्डू की दाल, मीठा भात, तोर की दाल, लाल चावल का भात, कंडाली की काफली, कोदे की रोटी, आलू के गुटके, फाणू-चौंसा और झंगोरे की खीर समेत कई अन्य पहाड़ी व्यंजन तैयार किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर गढ़ भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल, डॉ. अरविंद दरमोड़ा, समीर रतूड़ी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *