उत्तराखंड: फिर डोली धरती, रुप्रयाग में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3़3 रही तीव्रता

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज रविवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर पर रुद्रप्रयाग में भूकंप महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3़3 रिक्टर बताई गई।
यहां घरों में मौजूद लोगों ने भूकंप की कंपन को महसूस किया है। वहीं प्रशासन के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के जोन पांच में आता है। अभी कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड की कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विगत 11 सितंबर को उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रुद्रप्रयाग में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5़4 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *