बिग ब्रेकिंग

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम, राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चंडीगढ़ / नई दिल्ली, एजेंसी। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। चन्नी ने राज्यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अभी राजभवन में हैं। इससे पहले सीएम पद को लेकर कल से बनी असमंजस की स्थिति को समाप्त करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने घोषणा की कि चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन हाईकमान ने अंतिम क्षणों में उनका पत्ता काट दिया। दूसरी ओर, चन्घ्नी के समर्थकों ने राजभवन के बाहर जमकर जश्घ्न मनाया।
चन्घ्नी नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जेडब्ल्यू मेरियेट से राजभवन के लिए रवाना हुए। वह राज्घ्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं। बताया जाता है कि वह आज ही शपथ ले सकते हैं। वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनने वाले पहले दलित नेता होंगे। उन्घ्हें पंजाब के दोआबा क्षेत्र का कद्दावर कांग्रेस नेता माने जाते हैं।
दूसरी ओर, पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को अगला मुख्घ्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उम्घ्मीद है चन्नी पंजाब को सीमा पार से चुनौतियों से सुरक्षित रखेंगे।
चरणजीत सिंह चन्नी 2007 से विधायक हैं और श्री चमकौर साहिब से विधायक हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी मंत्री थे। चन्नी काफी समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बागी सुर अपनाए हुए थे। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चन्नी को पंजाब का सीएम बनाने पर खुशी जताई और कहा कि वह मेरे छोटे भाई हैं। मैं इस निर्णय से निराश नहीं हूं।
नवजोत सिंह सिद्घू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद चन्घ्नी ने तीन अन्य मंत्रियों तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया के साथ मिलकर कैप्घ्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया। बताया जाता है कि पहले कांग्रेस विधायकों की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर सहमति हो गई थी और उनका नाम आलाकमान को भेज दिया गया था । दूसरी ओर, सिद्घू समर्थक कई विधायक उस होटल में पहुंच गए हजहां पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश राव व पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रुक हुए हैं। एक और मंत्री चरणजीत सिंह चन्घ्नी से पार्टी प्रभारी व पर्यवेक्षकों से मिलने पहुंचे।
वीडियो कांन्फ्रेंसिंग से भी सोनिया गांधी को विधायक दल के फैसले के बारे में बता दिया गया। इसके बाद थोड़ी देर पहले कांग्रेस की ओर से चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान का दिया गया। इससे पहले ही पंजाब कांग्रेस की ओर से राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा गया था। पंजाब के नए कैबिनेट में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राज्यपाल के समय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं मांगा गया था बल्कि जिस भी व्यक्ति के नाम को कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के रूप में मंजूरी देगी उसके लिए मांगा गया। शाम के 6:30 बजे का समय मिला है। राजभवन में पांच गाड़ियां अंदर जा सकेंगी। बताया जाता है कि नया सीएम आज ही शपथ ले सकता है। राहुल गांधी ने पूरे मामले में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक की। राहुल इसके बाद अपने आवास पर लौट आए हैं। ऐसे में थोड़ी देर में नए सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है। बताया जाता है कि जातीय समीकरण को साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके लिए अरुणा चौधरी व भारत भूषण आशु के नाम चर्चा में थे। पंजाब कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह ने विधायकों की बैठक के बाद कहा कि पंजाब के नए सीएम की घोषणा आज ही होगी। हाईकमान को विधायक दल के नए नेता का नाम भेज दिया गया है। हाईकमान इस पर फैसला करेगी। मैं हाईकमान नहीं हूं, ऐसे में मैं निर्णय नहीं ले सकता। यह हाईकमान का काम है।
सुखजिंदर सिंह रंधावा 2017 में तीसरी बार विधायक बने थे। वह कैप्घ्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में जेल एवं सघ्हकारिता मंत्री थे। वह पंजाब के डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक हैं। उनके पिता संतोख सिंह रंधावा पंजाब कांग्रेस के अध्घ्यक्ष रहे हैं।
बताया जाता था कि रंधावा के सीएम बनने पर उपमुख्यमंत्री के रूप में दीनानगर की कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी और लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु उपमुख्घ्यमंत्री बनेंगे। दोनों कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट में भी मंत्री थे। लेकिन अब बदले हालात में अभी इस बारे में कुछ स्घ्पष्घ्ट नहीं हो रहा है।
विधायक दल की बैठक के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा ही कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके बुजुर्ग हैं और फैमली के हेड हैं। जो बहुत बोलता है वो काम नहीं करता है। रंधावा ने कहा कि वह कैप्टन के साथ 2002 से साथ रहे हैं और उम्घ्मीद है आगे भी रहेंगे। दूसरी ओर, तृप्त राजिंदर बाजवा,परगट सिंह और मोहम्मद मुस्तफा रंधावा के घर पहुंचे।
कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने राज्घ्य के अगले सीएम के लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम को समर्थन किया और इसे आलाकमान को भेजा गया है। इससे पहले अंबिका सोनी के इन्घ्कार के बाद मामला फिर उलझ गया था। इसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी विधायकों से फिर से रायशुमारी की। इसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे रहा। बताया जाता है कि विधायकों से जो फीडबैक लिया गया! उसमें करीब 40 विधायकों ने सुनील जाखड़ के पक्ष में सहमति दी। दूसरे नंबर पर सुखजिंदर रंधावा रहे। उनके लिए 20 विधायकों ने सहमति दी। तीसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्घू रहे और करीब 12 विधायकों ने उनको नया सीएम बनाने का समर्थन किया।
इससे पहले अंबिका सोनी का नाम लगभग तय हो गया था, लेकिन उन्होंने इस पेशकश को मना कर दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि उन्होंने यह पद लेने से इन्घ्कार कर दिया है। मेरे विचार से किसी सिख को सीएम होना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व सीएम के लिए कल तक सुनील जाखड़ का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन देर रात पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्घू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी का नाम भी चर्चाओं में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!