विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: विपिन कैंथोला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी के प्रेदश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि उत्तराखंड विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। जनता से किए सभी वादों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता ने केंद्र सरकार को पूर्ण बहुमत दिलवाने का विचार बना लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल, सड़क और एयर कनेक्टविटी सहित हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ है। कहा कि देहरादून से चिन्यालीसौड़, गौचर, पन्तनगर, पन्तनगर से गाजियाबाद की हवाई यात्रा हो या ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम हो, सभी काम धरातल में नजर आ रहे है। कोटद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाने के साथ ही राज्य को नकल विरोधी सख्त कानून भी दिया है। राज्य सरकार द्वारा 1.85 लाख अंत्योदय परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर भी दिए जा रहे हैं। सरकार 2025 तक प्रदेश को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े का आयोजन कर रही है। पखवाड़े में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *