उत्तराखंड कार्मिक मंच की एकता यात्रा ग्वालदम रवाना 

बागेश्वर। उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच की यात्रा ग्वालदम को रवाना हो गई। सोमवार की देर शाम प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची थी। विकास भवन में कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां हुई बैठक में सभी कार्मिक संघों के शीर्ष स्तर पर एक सर्वमान्य महासंघ के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। जिला मुख्यालय में पहुंची एकता यात्रा का विकास भवन में स्वागत हुआ। इसके बाद विकास भवन कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं ने बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और चुनौतियों को रखा। प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि सभी कार्मिक संघ के शीर्ष स्तर पर एक महासंघ के गठन का प्रस्ताव है। इसे लेकर सभी कर्मचारियों ने सहमति जताई और प्रस्ताव को पारित किया। उन्होंने विकास में बाधक हड़ताल के प्रति सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए समूचे कार्मिक समुदाय को एक मंच पर आने को कहा। जिले से यात्रा की रवानगी होने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बागनाथ मंदिर के दर्शन भी किए। जहां मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल जोशी सहित अन्य कार्मिकों ने उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किया। यात्रा की रवानगी पर कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष केसी मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश अंडोला, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन अध्यक्ष भुवन जोशी, नरेंद्र पालनी, राजेंद्र प्रकाश, संतोष खेतवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *