उत्तराखंड मुक्ति विवि की शीतकालीन सत्र की परीक्षाएं शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में शीतकालीन सत्र के स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की मुख्य एवं बैक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कोटद्वार केंद्र के संयोजक डॉ. प्रवीन जोशी ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के कुल 335 छात्र-छात्राएं दो पालियों में परीक्षा दे रहे हैं। प्रतिदिन कोविड-19 एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। केंद्र की सह संयोजक डॉ. शोभा रावत ने बताया कि परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि केन्द्र में नकल विहीन परीक्षा को संपादित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जिसके लिए उन्होंने केंद्र के संयोजक एवं सह संयोजक डॉ. शोभा रावत व पूरी परीक्षा समिति को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन परीक्षा कक्ष विधिवत सैनेटाइज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *