आज आधी रात से हड़ताल पर जाएंगे उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मी

Spread the love

अल्मोड़ा। रोडवेज के संविदा विशेष श्रेणी के कर्मचारियों ने बुधवार देर रात से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारियों की हड़ताल से पहले से ही चालकों की कमी झेल रहे डिपो की और मुश्किलें बढ़ सकती है। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के आह्वान पर यह हड़ताल होने जा रही है।
संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन को 15 दिन बीत गए हैं लेकिन इस मामले में कोई पहल होती नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि संगठन के एक शिष्टमंडल ने समान काम समान वेतन समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर परिवहन मंत्री से वार्ता की। जिसमें परिवहन मंत्री ने 15 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की आश्वासन दिया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी अब तक मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे कर्मचारी आक्रोशित है। इस पर संगठन प्रांतीय आह्वान पर आज यानी बुधवार देर रात से कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएगें। इधर परिवहन मंत्री से हुई वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, महामंत्री गोकुल सिंह, उपमहामंत्री भगवती ध्यानी, हिमांशु उपाध्याय, जितेंद्र सिंह राणा, जयदेव नेगी, संजीव विश्नोई, रामचंद्र, रामलाल आदि मौजूद रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *