उत्तराखंड

उत्तराखण्ड 2025 तक बनेगा देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार 2025 तक प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। षि, रोजगार, पर्यटन, शिक्षा सहित हर सेक्टर व वर्ग के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक राज्य बनाने की अवधारणा पर काम किया जा रहा है। राजस्व को बढ़ाने व बजट घाटा कम करने के लिए बजट में रुपरेखा तैयार की गई है। पहाडों में बागवानी, पर्यटन के माध्यम से महिलाओं,किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। युवाओं के रोजगार के लिए 133 करोड़ का भी बजट में प्राविधान किया गया है। उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास को लेकर समर्पित है। सरकार ने अपने आज तक के कार्यकाल में रिकार्ड काम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!