उत्तराखंड करेगा खेलो मास्टर्स गेम्स में प्रतिभाग

Spread the love

देहरादून। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन अफ इंडिया तीस साल से अधिक आयु वर्ग की महिला-पुरूष की विभिन्न नौ खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड भी प्रतिभाग करेगा। खेलो मास्टर स्पोर्ट्स फाउंडेशन उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत अपर नत्थनपुर इंद्रप्रस्थ कलोनी स्थित अपने कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन अफ इंडिया आयु वर्ग प्लस व प्लस की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन दिल्ली में अप्रैल से मई तक कर रहा है। जिसमें एथलेटिक, बास्केटबल, फुटबाल, हकी, कबड्डी, नेटबाल, टचबाल, टेबल टेनिस, बलीबाल जैसे खेल होंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्टुक प्रतिभागियों से अप्रैल तक अपना नाम दून स्थित कार्यलय में पंजीत कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रत्येक खिलाडी को नेशनल प्रतियोगिता में खुद की व्यवस्था से आना जाना होगा। इस प्रतियोगिता में समस्त भारत से ओलिंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता के बाद चुने गए खिलाडी आगे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने विदेश जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत, उत्तराखंड कोर्डिनेटर दिलबर सिंह बिष्ट से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *