मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया के फाइनल में पहुंची उत्तरकाशी की अनुष्का

Spread the love

उत्तरकाशी। दिल्ली में आयोजित एली क्लब के 25वें मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया के फाइनल में चिन्यालीसौड़ की अनुष्का डोभाल का चयन हुआ है। अनुष्का कक्षा 8वीं की छात्रा है, जो चिन्यालीसौड़ स्थित बिरजा इंटर कालेज में अध्यनरत है। अनुष्का का चयन उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इस प्रतियोगिता में पूरे देश से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। बिरजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसडी घिल्डियाल ने बताया कि उत्तरकाशी की प्रतिभाओं ने समय-समय पर खुद को साबित किया है। दिल्ली में आयोजित एली क्लब के 25वें मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया के फाइनल में उनके विद्यालय में कक्षा आठवी की छात्रा अनुष्का डोभाल का चयन हुआ है। बताया कि ग्रैंड फिनाले अगले 19 अगस्त को आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न राज्यों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। वहीं दूसरी ओर फाइनल के लिए चयनित होने पर अनुष्का ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता की जानकारी उन्हें विद्यालय से मिली। जिसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन सबसे पहली प्रक्रिया थी। जिसके लिए उन्होंने अपने पिता ओम प्रकाश डोभाल ब माता सुबोधनी देवी से पूछ कर रजिस्ट्रेशन कराया। जब कल आया तो बहुत खुश थी हालांकि जानकारी ज्यादा कुछ थी नही। लेकिन हिम्मत रखते हुए 19 जून को दिल्ली में हुए अडिशन में हिस्सा लिया। बताया कि एली क्लब मिस टीन इंडिया 2023 के पहले राउंड में 32 हजार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिनमे से 500 लोगों का चयन सेमी फाइनल के लिए हुआ।
सेमी-फाइनल में पूरे देश से 80 प्रतिभागियों का चयन उनके टैलेंट के आधार पर हुआ है। अनुष्का ने बताया कि सेमी फाइनल में चयनित बच्चो को भारत के सीरियल ब मडलिंग में एक्टिंग करने का मौका मिलेगा जबकि ग्रेड फिनाले में चयनित 6 बच्चो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक्टिंग का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित सेमीफाइनल में जजेस ने मुझसे कई सारे सवाल पूटे, जिनके जवाब उन्हें बेहद पसंद आए उन्होंने बताया कि एक समय एसा भी आया था जब मैं थोड़ा नर्वस हो गयी थी, पर अब फाइनल को लेकर काफी उत्साहित हूं।
ग्रैंड फिनाले में मौजूद होंगे फिल्म स्टार्स
चिन्यालीसौड़ की अनुष्का ने बताया कि एली क्लब मिस टीन इंडिया 2023 के सेमी-फाइनल में पूरे देश से प्रतिभागी पहुंचे थे. जहां फाइनलिस्ट का चयन उनके टैलेंट के आधार पर हुआ है़ उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले अगस्त में होने वाला है़ जिसमें जाने-माने एक्टर अरबाज खान, शो डायरेक्टर रैम्पगुरु संबिता बोस सहित बलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *