उत्तराखंड में 550 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 3000 पार पहुंचे एक्टिव केस

Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दोबारा तेजी से फैल रहा है। रविवार को 24 घंटे में 550 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3000 पार पहुंच गई है। जबकि कुल मरीजों की संख्या 102264 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 34568 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक221 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार में 173, नैनीताल में 55,उधम सिंहनगर में 23, पौड़ी में 14, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर और चंपावत में आठ-आठ, चमोली में दो, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में 17 और उत्तरकाशी में नौ संक्रमित मिले हैं।
बता दें कि प्रदेश में अब तक 1727 संक्रमितमरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को को सक्रिय मरीजों की संख्या 3017 पहुंच गई। प्रदेश में आज 148 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। अब तक 95973 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 93़85 प्रतिशत है।
उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर पुरोला में छह छात्र-छात्राओं समेत कुल 11 लोग कोरोना पजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया।
बीते फरवरी माह में उत्तरकाशी जनपद कोरोना मुक्त हो गया था। करीब डेढ़ माह तक जिले में एक भी कोरोना पजिटिव केस नहीं आया। लेकिन अब फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है।
विद्यालय के प्राचार्य पीएस रावत ने बताया कि कोरोना पजिटिव पाए गए सभी छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को विद्यालय में ही आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों समेत 250 लोगों की जांच कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *