उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय: कविन्द्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं लैंसडौन विधानसभा प्रभारी कविन्द्र इष्टवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने को कहा। साथ ही सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियोें को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा। प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड का हर कार्यकर्ता उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाकर उत्तराखंड के विकास के लिए मजबूती से खड़ा है।
शुक्रवार को कविन्द्र इष्टवाल लैंसडौन विधासभा के रिखणीखाल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कविन्द्र इष्टवाल ने कहा कि यह तय है कि 2022 में कांग्रेस उत्तराखण्ड में सरकार बनाने जा रही है। वर्तमान सरकार ने युवाओं व क्षेत्रीय जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। यह जनता भी भली भांति जान गई है। वर्तमान सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग राज्यों से जब उत्तराखण्ड का युवा घर वापस आया तो रोजगार व्यवस्था और योजनाओं के नाम पर उन्हें केवल धोखा मिला। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा निराश होेकर शहरों में जाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में आज भी पानी की समस्या बनी हुई है। सरकार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। जनता क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिलीप रावत से 4 सालो का रिपोर्ट कार्ड मांग रही है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप, रघुवीर बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती रंजना रावत, राष्ट्रीय महिला सचिव ज्योति रौतेला, होशियार नेगी, प्रमोद रावत, महिपाल सिंह रावत, जंगबहादुर सिंह, दीनबंधु बलोदी, सौरभ नेगी, सुरेन्द्र नेगी, पिंकी नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *