कोटद्वार-पौड़ी

महापौर ने निगम में नियमित सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने नगर निगम में नियमित सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, वार्डो में पानी निकासी की समस्या के निस्तारण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने, टे्रचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन भेजा है।
महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम में पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी न होने से स्वच्छ भारत मिशन सफल नहीं हो पा रहा है। तत्कालीन नगर पालिका में जितने सफाई कर्मचारी कार्यरत थे, उन्हीं सफाई कर्मचारियों से वर्तमान में नगर निगम के चालीस वार्डो में सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई सफाई कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गये है। सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण नगर निगम के चालीस वार्डो में सफाई करवाना नगर निगम के चुनौती बनता जा रहा है। इसलिए शीघ्र ही नगर निगम में नियमित सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए। महापौर ने कहा कि वार्डो में पानी निकासी की समस्या बढ़ती जा रही है। निकासी की व्यवस्था न होने से पानी एक सामने इकठ्ठा होने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पानी निकासी की समस्या से निजात दिये जाने के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है। महापौर ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम प्रशासन के लिए कूड़े का निस्तारण करना एक बहुत बड़ी समस्या बन गयी है। वर्तमान में खोह नदी के किनारे बने ट्रेंचिग ग्राउण्ड में कूड़ा डाले जाने से आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आबादी के बीच में कूड़ा डाला जाना ठीक नहीं है, इसलिए प्रदेश सरकार को ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए तत्काल भूमि उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि कूड़े की विकराल होती समस्या का समय पर समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!