रंगोली प्रतियोगिता में वैष्णवी ग्रुप पहले स्थान पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : होली एंजिल स्कूल देवली कीर्तिनगर में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में वैष्णवी, सृष्टि, रिया मेहरा, प्रियांशी गुसांई, शालिनी, गीतिका महर ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आर्यन डोभाल, निखिल रावत, प्रिंस महर, प्रियांशु, पिंयाशु जोशी, प्रवेश कुमार ग्रुप ने द्वितीय एवं कनिष्क जोशी, विपिन, शुभम, प्रिंस गुसांई, सपना, राफिया, कृतेश व युवराज ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक कुलदीप कुमार, अनुज, विजय लक्ष्मी गोदियाल, कविता भंडारी रहे। विद्यालय की ओर से विजय प्रकाश जोशी ने सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *