चंडाक में पौधरोपण के साथ हुआ वन महोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में चंडाक में पौंधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। एक सप्ताह तक वन विभाग की ओर से जगह-जगह पौंधरोपण किया जाएगा। वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने पौधरोपण कर किया। कहा कि प्रति के संरक्षण के लिए सभी को पौंधे लगाने चाहिए। एसडीओ ज्वाला प्रसाद ने कहा कि जुलाई माह के पहले सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
लोगों को प्रति प्रेम से जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जुलाई-अगस्त का महिना वर्षा का होता है और पेड़-पौंधे के उगने के लिए यह नमी का मौसम अच्छा माना जाता है। सभी को वन महोत्सव में शामिल होकर अपने घरों से आस-पास पौंधो का रोपण करना चाहिए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देऊपा, बृजेश विश्वकर्मा, ज्योति उपाध्याय, विमला बोनाल, योगेश पांडे, गणेश चिराल, मनोज ज्याला, प्रमोद टम्टा, सुमन, गायत्री बिष्ट, मनोज पिलख्वाल, गिरीश जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *