उत्तराखंड

पार्कों की दशा सुधारने में जुटी पालिका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। नगर पालिका के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में नौनिहालों को खेलने के तैयार पार्कों की दशा सुधारने में नगर पालिका प्रशासन जुटा है। नौटी बैंड सहित कई पार्क नगर पालिका ने तैयार कर दिए हैं वहीं पोखरी पुल के नजदीक पार्क बनाने में पालिका प्रशासन जुटा है। पालिका प्रशासन का मानना है कि पार्कों के सुधारीकरण से जहां पर्यटकों को भी नगर भ्रमण में मदद मिलेगी। वहीं नौनिहालों को भी इन पार्कों का लाभ मिलेगा। नगर के नौटी बैंड पर अलकनंदा वन प्रभाग का पार्क लंबे समय से बदहाल था। स्थानीय लोगों की मांग पर पालिका ने 4 लाख 35 की लागत से यहां सुधारीकरण कार्य किया है। जहां लगे बच्चों के खेलने के उपकरणों से यहां शाम का नौनिहालों की भीड़ दिख रही है। यही नहीं पालिका ने नगर के जयानंद भारती पार्क पर 9 लाख 97 हजार, शक्तिनगर में 3 लाख, ईड़ा बधाणी में 5 लाख पाडली में 4 लाख 97 हजार से पार्कों का निर्माण किया है। जबकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बदरीनाथ हाईवे पर पोखरी पुल के समीप करीब 33 लाख की लागत से पार्क निर्माणाधीन है। नगर पालिका की अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी और ईओ गुरूदीप आर्य ने बताया कि नगर पार्क, पार्किंग सहित सुलभ शौचालयों का निर्माण और सुधारीकरण किया जा रहा है। जिससे लोगों और पर्यटकों को सुविधाएं मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!