वन मंत्री ने किया महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों को पुरस्कृत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडे्टस और समाजशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं को 21 हजार रूपये की नगद धनराशि भेंटकर पुरस्कृत किया।
महाविद्यालय एनसीसी प्रभारी एवं समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स और समाजशास्त्र के छात्र-छात्राओं ने 8 मार्च 2021 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोटद्वार के झंडाचौक में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी थी। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सराहना करते हुए विद्यार्थियों को 21 हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की थी। बुधवार को वन मंत्री के आवास में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रावत ने एनसीसी कैडे्टस और समाजशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं को 21 हजार रूपये की नगद धनराशि भेंटकर पुरस्कृत किया। वन मंत्री ने एनसीसी कैडेट्स से भविष्य में लगन और प्रेरणा के साथ कार्य करने को कहा। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, रेनू कोटनाला, उमेश त्रिपाठी, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, पूनम खंतवाल, वन मंत्री के पीआरओ चंद्र प्रकाश नैथानी, ऊषा थपलियाल, सुधीर बहुगुणा सहित आशीष नेगी, रीना, रूचि, नेहा बिष्ट, मयंक नेगी, अजंलि नेगी, प्राची असवाल, हर्षित बिष्ट आदि मौजूद थे।

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समूहों किया सम्मानित
कोटद्वार।
स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बुधवार को राम नवमी के अवसर पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समूहों को सम्मानित किया। इस अवसर पर काबीना मंत्री डॉ. रावत ने लाखों वर्ष पुरानी हिंदू परंपरा के प्रतीक भगवान श्रीराम को याद करते हुए कहा कि पांच सौ साल की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वनवास के दौरान जैसे राम ने धैर्य रखा उसी तरह वर्तमान में कोरोना माहमारी से बचाव के लिए सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए, ताकि सब सुरक्षित और स्वस्थ रहें। काबीना मंत्री ने बालासौड़ श्रीमद् भागवत कथा, नंदपुर मोवाकोट में श्रीमद भागवत कथा एवं हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा पारंपरिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजिहत करने के लिए 21-21 हजार रूपये की नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *