वंदे मातरम छात्र संगठन ने फूंका प्राचार्य का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : छात्रसंघ पदाधिकारियों की अनदेखी से आक्रोशित वंद मातरम छात्र संगठन ने कोटद्वार महाविद्यालय की प्राचार्य का पुतला दहन किया। कहा कि छात्र संघ की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्राचार्य का पुतला दहन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल व छात्र संघ सचिव शुभम सुयाल के नेतृत्व में आंदोलन के बाद शासन ने महाविद्यालय में छात्रावास व लैब रिसोर्स सेंटर की स्वीकृति दी। दो दिसंबर को प्राचार्य ने बिना छात्रसंघ पदाधिकारियों को बताए भवन निर्माण के लिए भूमि का भी पूजन कर दिया। कहा कि छात्र संघ पदाधिकारियों को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। जिससे पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *