वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर हुई गोष्ठी आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को कोसी वन क्षेत्र के लोधिया में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। वन बीट अधिकारी पूनम पंत ने कहा पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने के लिए वन्य जीवों के संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अनियोजित विकास से वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं। जिस कारण वन्य जीव जंगलों को छोड़कर आबादी की तरफ आ रहे हैं। इस कारण मनुष्य व वन्य जीवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। इस मौके पर सरपंच खत्याड़ी राजेंद्र सिंह कनवाल, जगदीश लटवाल, लक्ष्मण सिंह मटेला, प्रेम सिंह, प्रदीप लटवाल, राजेंद्र लटवाल, दयाल सिंह, विनोद कनवाल, प्रधान सैनार अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान विनोद कनवाल, मोहन सिंह लटवाल समेत क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *