वरिष्ठ नागरिकों और उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया

Spread the love

नैनीताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्रीलंका टापू में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, वहीं वरिष्ठ नागरिकों एवं उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने विभिन्न विभागों के अफसरों से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। गुरुवार दोपहर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौला नदी के पार स्थित श्रीलंका टापू पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं व कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं की जानकारी देने के लिए उन्होंने स्थानीय निवासी लाल सिंह दसौनी के आवास पर बैठक की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने अपने दर्द को साझा किया। ग्रामीणों ने गौला नदी में तटबंध बनाने, पूर्व में स्वीकृत सड़क निर्माण, विद्युतीकरण, स्कूल व स्थानीय निवासियों की उपजाऊ फसल को जंगली जानवरों व जंगली हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी से ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से निजात दिलाने को कहा। इसके अलावा अन्य कई समस्याओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों एवं उभरती हुई प्रतिभाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। लगभग 3 घंटा चले कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य राजेन्द्र खनवाल, त्रिलोक सिंह मेहता, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दुर्गापाल, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस महेश कबडाल, राकेश वर्मा, लाल सिंह दसौनी, ललित मेहता, रमेश सिंह राणा, हरि सिंह मेहरा, भूपेंद्र सिंह रौतेला, दरपान सिंह मेहरा, नारायण सिंह, राम सिंह, किशोर सिंह, महाराज राम, महेंद्र राम, राज किशोर यादव, बादाम शाह, केदार सिंह, चंचल सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *