Uncategorized

बढ़ती महंगाई के विरोध में आप ने किया केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चूल्हे पर रोटियां बनाकर, हाथ में खाली सिलिंडर और सब्जियां लेकर किया प्रदर्शन
देहरादून। बढ़ती महंगाई से आक्रोशित आम आदमी पार्टी (आप) ने गांधी पार्क के बाहर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकत्र्ताओं ने चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध जताया। कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा महंगाई को बढ़ाकर बेरोजगार व मध्य वर्ग के व्यक्तियों की कमर तोडऩे का प्रयास कर रही है। आप पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। शुक्रवार को आप के कार्यकत्र्ताओं ने गांधी पार्क के बाहर एकत्र होकर महंगाई व बढ़ती पेट्रोल व डीजल की कीमतों के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर रोटियां बनाई, तो कुछ कार्यकत्र्ताओं ने हाथ में खाली सिलिंडर, सब्जियां लेकर प्रदर्शन किया। आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आए दिन पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना दिखाने वाली भाजपा ने आम आदमी की आजीविका पर कड़ा प्रहार किया है। आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि एक ओर देश का अन्नदाता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर है तो वहीं दूसरी ओर मध्यम वर्ग का सरकार से पूरी तरह विश्वास उठ गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट, योगेंद्र चौहान, रविंद्र आनंद, नवीन पिरशाली, संघठन मंत्री राजेंद्र सिंह, सुशील सैनी, शरद जैन, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!