रुड़की से कोटद्वार आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रुड़की से कोटद्वार आ रहा एक ईको वाहन भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन के समय रुड़की से एक ईको वाहन कोटद्वार आ रहा था। तभी वह हल्दूखाता के मिलन चौक पर सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकरा गया। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिए आपातकालीन सेवा 108 से बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विनोद नेगी उम्र 43 वर्ष निवासी द्वारीखाल के रूप में हुई है। वाहन में सवार अन्य सात लोग सुरक्षित हैं, जबकि एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *