बेरीनाग में जाम लगने से घंटों तक वाहन फंस रहे

Spread the love

पिथौरागढ़। बेरीनाग नगर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या गंभीर होते जा रही है। जाम लगने से घंटों तक सैकड़ों वाहन फंस रहे हैं। इससे बाजार में खरीदारी को पहुंचे राहगीरों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगर में आधे घंटे से अधिक देर तक वाहन रेंगते रहे। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों से ही जाम लग रहा है। मगर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जबकि दुकानदार भी बड़े वाहनों से दिन के समय ही दुकान का सामना उतार रहे हैं। जिसका सामना आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि पुलिस भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होंने जल्द ही जाम से निजात दिलाने की मांग की है। हालांकि बाद में पुलिस की मदद से बाजार में लगे जाम को खोल आवाजाही शुरु की जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *