बारिश के चलते रात 8बजे से सुबह 5बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अब हाईवे के साथ ही संपर्क मार्गों पर भी रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बरसात को देखते हुए पहाड़ी से पत्थर गिरने और भू-स्खलन की संभावना को देते हुए शासन के निर्देशों पर प्रशासन ने आदेश जारी किया है। आवश्यक सेवाओं के साथ ही सैन्य वाहनों के लिए प्रतिबंध में टूट रहेगी। शासन के निर्देशों के अनुपालन में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए रात में वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बरसात में हाईवे व अन्य संपर्क मार्गों पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भूधंसाव जोन के सक्रिय होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रात आठ बजे के बाद आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सभी तरह के वाहन संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश में सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही अन्य सम्पर्क मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *